फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन 2019 : क्वॉटर फाइनल मैच में ताई जू यिंग से हारीं पीवी सिंधु

Sat, 26 Oct 2019 05:59 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन 2019 महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ताइवान की ताई जू यिंग से हार गईं।  74 मिनट चले इस खेल में यिंग ने सिंधु को 16-21, 26-24, 17-21 से हराया।

विज्ञापन


सिंधु और ताइवान की यिंग के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। सिंधु पहले 18 मिनट में ही 1-0 से यिंग से पीछे रहीं। दूसरे सेट में सिंधु की मजबूत शुरुआत के साथ 8-5 की लीड ली, लेकिन यिंग ने फिर सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए अपना सुरक्षात्मक खेल जारी रखा।

कुल 24 मिनट चले फाइनल सेट के मुकाबले में सिंधु भरसक प्रयासों के बावजूद यिंग से दूसरा  सेट 17-21 से हार गईं। इसके साथ ही सिंधु की 700,000 डॉलर की इनामी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के महिला एकल की चुनौती खत्म हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर की खिलाड़ी येओ जिया मिन को सीधे सेटों में हराया। सिंधु ने इस मैच में 21-10 और 21-13 से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें