फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड ओपन 2018: सिंधु को होना पड़ा निराश, ओकुहारा ने तोड़ा पहली बार चैंपियन बनने का सपना

Sun, 15 Jul 2018 06:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindhu
विज्ञापन

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु थाइलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गई हैं। सिंधु  के खिलाफ नोजोमी ने यह मुकाबला 21-15, 21-18 से जीता। फाइनल मैच में ओकुहारा की शुरुआत बेहद शानदार रही। उन्होंने सिंधु को कोई मौका नहीं दिया और पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया।

विज्ञापन


मैच के पहले ब्रेक के समय जापानी खिलाड़ी 11-8 से आगे थीं। इसके बाद नोजोमी इसके बाद 15-11 से आगे हो गई। मैच में सिंधु ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन जापानी खिलाड़ी 17-13 से आगे निकल गईं। सिंधु स्कोर को 15-17 तक ले गई, लेकिन इसके बाद नोजोमी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और यह सेट भी 21-15 से जीत लिया।

बता दें कि पीवी सिंधु और विश्व चैंपियन ओकुहारा के बीच अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं, जिनमें दोनों ही खिलाड़ियों ने 5-5 मैच जीते हैं। सिंधु पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन अफसोस वह टाइटल नहीं जीत पाईं। बता दें कि इस साल सिंधु की फाइनल में यह तीसरी हार है। इसमें से थाईलैंड में उन्होंने दो फाइनल मैच हारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें