फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड बैंडमिंटन के खिताब पर हैं श्रीकांत-सिंधू की निगाहें, करना चाहेंगे 17 साल का सूखा खत्म

Tue, 13 Mar 2018 09:04 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
पीवी सिंधु और किंदाबी श्रीकांत - फोटो : file
विज्ञापन

भारतीय शटलर पीवी सिंधू और किंदाबी श्रीकांत बुधवार से यहां शुरू होने वाले प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए कोर्ट पर उतरेंगे तो उनका इरादा पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करना का होगा। इनके अलावा साइना नेहवाल भी दावेदारों में शुमार हैं। इनके गुरु पुलेला गोपीचंद ने 17 साल पहले यह खिताब जीता था। अब गोपी के यह शिष्य 17 साल के इस खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेंगे। अभी तक सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और गोपीचंद ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।   

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू और श्रीकांत को पहले दौर में आसान ड्रॉ मिला है। चौथी वरीय सिंधू को अपने अभियान की शुरुआत थाई शटलर पोर्नपावी चोचुवांग के खिलाफ करनी है। अगले दौर में हैदराबादी खिलाड़ी की भिड़ंत इंडियन ओपन चैंपियन बेइेवेन झांग से हो सकती है। 

श्रीकांत को भी पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लीवरदेज का सामना करना है। गोपीचंद के मार्गदर्शन में यह भारतीय बैडमिंटन का सुनहरा दौर है और उसके पास कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। साइना 2015 में यह खिताब जीतने के नजदीक पहुंचकर चूक गईं थी। उन्हें फाइनल में स्पेन की कैरोलिन मारिन से हार मिली थी। 
विज्ञापन


वहीं, सिंधू ने 2017 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले श्रीकांत को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी क्विटर एक्सेलसन की गैरमौजूदगी में इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पिछले साल वह पहले ही दौर में बाहर हो गए थे। इस साल वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।    

साइना को कठिन चुनौती

साइना नेहवाल - फोटो : twitter
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और तीन साल पहले की उपजिवेता साइना को पहले दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी तेई त्यू यिंग की कठिन चुनौती का सामना करना होगा। गत चैंपियन चीनी ताइपे की यिंग के खिलाफ साइना का रिकॉर्ड ठीक नहीं हैं। 

इन दोनों ने अब तक 14 मुकाबले खेले हैं जिसमें से दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी साइना ने पांच और यिंग ने नौ में जीत दर्ज की है। पिछले सात मुकाबलों में साइना को इस ताइपे खिलाड़ी से लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन

छुपे रुस्तम साबित होंगे प्रणय व प्रणीत

साई प्रणीत - फोटो : file
पुरुष वर्ग में सिंगापुर ओपन चैंपियन साई प्रणीत और दुनिया के 12वें नंबर के एचएस प्रणय भी छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं। अपना दिन होने पर वह किसी को भी मात देने की काबिलियत रखते हैं। प्रणीत पहले दौर में पूर्व नंबर एक कोरिया के सोन वान हो से तो कुछ हफ्ते पहले ही पैर की चोट से उबरने वाले प्रणय आठवीं वरीय चीनी ताइपे के चोऊ टिन चेन से मुकाबला करेंगे।

युगल जोड़ियां भी देंगी टक्कर
पुरुष युगल में इंडोनेशिया ओपन की सेमीफाइनलिस्ट जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी अपने अभियान की शुरुआत जापान के टाकरू होकी और युगो कोवायाशी के खिलाफ करेगी। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी का सामना मार्कस एलिस और क्रिस लैगरिज से होगा। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी जापान की मिसाकी और अयाका ताकाशी से, जबकि मिक्स्ड युगल में प्रणय जैरी और सिक्की जर्मनी के मार्विन इमिल और लिंडा एलफेर से टकराएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें