फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक पर खुद को बताया बेकसूर

Thu, 15 Feb 2018 12:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lee Chong Wei
विज्ञापन

मलेशिया के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी का एक अश्लील वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद ली ने कहा, 'वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहा है वो मैं नहीं हूं।'

विज्ञापन


ली का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। दो बच्चों के पिता ली का आरोप है कि उनके चरित्र को ठेस पहुंचाने के लिए किसी ने यह झूठी साजिश रची है। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में स्पष्ट नजर आ रहे हैं

Trending Videos
विज्ञापन

Lee Chong Wei
यह वीडियो सामने आने के बाद ली ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए भी सफाई दी है। अपने फेसबुक पेज पर ली ने लिखा, 'यह वीडियो मेरे खिलाफ एक साजिश है। मैं इस वीडियो का हिस्सा नहीं हूं। इसे लेकर मैंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी जांच अभी चल रही है।'

बता दें कि ली चोंग वेई ने ओलंपिक में तीन बार सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस खिलाड़ी पर एक बायोपिक भी बन रही है। उनकी बायोपिक 'ली चोंग वेई: राइज ऑफ ए लीजेंड' का अगले महीने प्रीमियर होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें