फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Masters Badminton: प्रियांशु ने मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह, बाकी सभी भारतीय क्वालिफाइंग राउंड से बाहर

Tue, 24 Jan 2023 10:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

प्रियांशु टूर्नामेंट के पहले दौर में इंडोनेशिया के चिको आाउरा ड्वी वारदोयो से भिड़ेंगे। क्वालिफाइंग दौर में बाहर होने वाले अन्य भारतीय किरन जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ, कार्तिकेय गुलशन कुमार रहे। 
विज्ञापन
प्रियांशू रजावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य प्रियांशु राजावत ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है। बी साई प्रणीत समेत अन्य शटलर क्वालिफाइंग दौर में ही बाहर हो गए। ओडिशा ओपन सुपर 100 के फाइनल में जगह बनाने वाले प्रियांशु ने पहले मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर स्वेंडसन को 21-10, 13-21, 21-13 से पराजित किया। इसके बाद उन्होंने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-17,21-19 से हराया। 
विज्ञापन


प्रियांशु टूर्नामेंट के पहले दौर में इंडोनेशिया के चिको आाउरा ड्वी वारदोयो से भिड़ेंगे। क्वालिफाइंग दौर में बाहर होने वाले अन्य भारतीय किरन जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ, कार्तिकेय गुलशन कुमार रहे। मिश्रित युगल में सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर ने चीनी ताईपे की पो ली और चांग चिंग को 21-15, 21-18 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें