फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशेल ने सिंधु को हराया पर हैदराबाद हंटर्स 2-1 से जीती

Thu, 30 Jan 2020 08:11 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व चैंपियन हैदराबाद हंटर्स की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को प्रीमिमयर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में नॉर्थ ईस्टर्न वारियर्स की मिशेल ली के खिलाफ 8-15, 9-15 से हार मिली पर टीम 2-1 से जीतने में सफल रही। वारियर्स के तेनोंगसेक सेनसोमबूनसुक ने दूसरे मुकाबले में सौरभ वर्मा (ट्रंप मैच) को 15-14, 15-14 से मात दी।

विज्ञापन


हैदराबाद को सिक्की रेड्डी और व्लादिमीर इवानोव की जोड़ी ने मिश्रित युगल में कृष्णा प्रसाद गारगा और किम हा ना को 15-12, 8-15,15-12 से हराकर विजयी शुरुआत दिलाई थी। हैदराबाद के बेन लाने-इवानोव ने बोडिन इसरा-ली योंग डे(ट्रंप मैच) को 15-7,15-10  से और लियू डारेन ने ली चेयूक को 15-9,15-10 से मात देकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें