फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL 2020 Final: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी बेंगलुरु रैप्टर्स

Mon, 10 Feb 2020 09:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेंगलुरु रैप्टर्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विश्व नंबर दो ताई जू यिंग की अगुवाई में खेल रही बेंगलुरु रैप्टर्स ने रविवार को नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स को हराते हुए लगातार दूसरी बार प्रीमियर बैडमिंटन लीग का खिताब अपने नाम किया। बेंगलुरु रैप्टर्स लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई है। लीग के पांचवें सीजन के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रैप्टर्स ने 4-2 से जीत दर्ज की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बी साई प्रणीत और ताइ जू यिंग के सिर बंधा जीत का सेहरा

 

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले प्रणीत और विश्व के नंबर दो खिलाड़ी ताइ जू ने मिक्स्ड डबल्स में नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स की चांग पेंग सून और इओम हे वोन को 4-2 से हराया। बी साई प्रणीत ने पुरुष एकल केमैच में हांगकांग के खिलाड़ी ली चेउक यियू से पहला सेट गंवाने के बाद 14-15, 15-9, 15-3 से जीत दर्ज की।

ली योंग डाय और बोडिन इसारा की पुरुष युगल जोड़ी ने नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के ट्रंप मुकाबले में रियांग अगनुंग सपुतारो और एड्रियन जार्ज की जोड़ी को 15-11, 13-15, 15-14 से हराया।

मैच का तीसरा मुकाबला महिला एकल का था जहां बेंगलुरु रैप्टर्स की ताइ जू यिंग नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स की मिशेल ली पर भारी पड़ी। ताइ जू यिंग ने इसे 15-9, 15-12 से अपने नाम कर स्कोर को 2-2 कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें