फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Awards: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 27 Oct 2021 07:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

National Sports Awards 2021 Winners List: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।   
विज्ञापन
खेल पुरस्कारों का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है। हर साल की तरह इस साल देश के राष्ट्रपति 29 अगस्त को यह पुरस्कार नहीं दे पाए थे, क्योंकि उस वक्त ओलंपिक चल रहा था।

विज्ञापन


हालांकि, थोड़ी देरी से ही सही लेकिन विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्रस्तावितों के नाम सामने आ गए हैं। नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
 


इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए हैं। इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था लेकिन इस साल इसे देर से कराया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार खिलाड़ियों के चयन में टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी शामिल करना चाहती थी। पैरालिंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और ओलंपिक-पैरालंपिक इतिहास का सर्वाधिक पदक जीता।  



नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाया जबकि अवनि लेखरा एक पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। 
विज्ञापन

सारे खिलाड़ियों की लिस्ट

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न:
 
प्रस्तावित नाम खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत  बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज

अर्जुन अवॉर्ड :
 
प्रस्तावित नाम खेल
शिखर धवन क्रिकेट
अरपिंदर सिंह एथलेटिक्स
सिमरनजीत कौर  मुक्केबाजी
भवानी देवी तलवारबाजी
मोनिका हॉकी
वंदना कटारिया  हॉकी
अभिषेक वर्मा निशानेबाज
संदीप नरवाल कबड्डी
अंकिता रैना टेनिस
दीपक पुनिया कुश्ती
भाविना पटेल टेबल टेनिस
योगेश कथुनिया  डिस्कस थ्रो
निषाद कुमार  ऊंची कूद
प्रवीण कुमार ऊंची कूद
शरद कुमार  ऊंची कूद
सुहास एलवाई पैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधाना निशानेबाज
हरविंदर सिंह तीरंदाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें