फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई

Wed, 28 Aug 2019 12:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : BBC
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने 12 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर लिखा,

130 करोड़ भारतीयों को पैरा बैडमिंटन दल पर बहुत गर्व है। इस दल ने बीडब्ल्यूएफ पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 में 12 पदक जीते। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई जिनकी कामयाबी काफी खुशी देने वाली और प्रेरणादायी है। इनमें से हर खिलाड़ी असाधारण है।' 

 

पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने 12 पदक जीते।खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने पैरा-बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बीच 1.82 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन


इससे पहले पैरा-एथलीटों के लिए नीति में संशोधन किया गया, जिससे उन्हें पुरस्कार के तौर पर अधिक नकद राशि मिल सके। संशोधित नीति के निर्देश के मुताबिक वैश्विक प्रतियोगिताओं के विजेता सरकार से नकद राशि के हकदार होंगे।

पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली मानसी जोशी ने कहा कि, यह खिताब मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। मानसी ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में हमवतन पारुल परमान को 21-12, 21-7 से पराजित कर गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया था।मानसी को बचपन से ही बैडमिंटन में रुची रही है। मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में उनके पिता काम करते थे और यहीं मानसी ने इस खेल की बारीकियां सीखनी शुरू कीं।
विज्ञापन


मानसी के खेल में निखार आने लगा और स्कूल और जिला स्तर पर उन्होंने खिताब जीतने शुरू कर दिए। लेकिन 2011 में उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। एक सड़क दुर्घटना के चलते वह करीब दो महीने तक अस्पताल में रहीं। चार साल बाद उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया।

वह पुलेला गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग करती हैं। 30 वर्षीय मानसी ने  इलेक्ट्रॉनिक इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है।कड़ी मेहनत और मजबूत हौसले के दम पर 8 साल बाद उन्होंने बासेल स्विट्जरलैंड में सोने का तमगा जीत देश के नाम को पूरे विश्व में चमका दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें