फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Masters: क्वार्टर फाइनल मैच में ताई से हार कर बाहर हुईं पीवी सिंधु, भारत की सारी उम्मीदें अब प्रणय से

Fri, 08 Jul 2022 05:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

पीवी सिंधू और ताई के बीच 22 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से 17 मैच ताई ने जीते हैं, जबकि सिंधु सिर्फ पांच मैच जीत पाई हैं। सिंधु की हार के साथ मलेशिया मास्टर्स में भारत की सारी उम्मीदें एचएस प्रणय पर टिकी हुई हैं। 
 
विज्ञापन
पीवी सिंधु और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल मैच में हार कर बाहर हो गई हैं। उन्हें चीन ताई जू येंग के खिलाफ 13-21, 21-12, 12-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में एचएस प्रणय भारत की एकमात्र उम्मीद बचे हैं। उनका मुकाबला जापान के कांता सुनेयामा से होगा। 
विज्ञापन


55 मिनट तक चले मैच में सिंधु की हार के बाद ताई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 5-17 का हो गया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 22 मैच हुए हैं। इनमें से 17 मैच ताई ने जीते हैं, जबकि पीवी सिंधु सिर्फ पांच मैच जीत पाई हैं। सिंधु 2019 के बाद से ताई के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं जीती हैं। इससे पहले ताई ने सिंधु को मलेशिया ओपन में भी क्वार्टर फाइनल मैच में हराया था। सिंधु ने आखिरी बार 2019 में बासेल में हुई विश्व चैंपियनशिप में ताई को हराया था और इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था। 

पहले गेम में एक समय स्कोर 10-9 था, लेकिन ताई ने लगातार पांच प्वाइंट लेकर 15-9 की बढ़त ले ली और मैच जीतने तक बढ़त बनाए रखी। हालांकि, दूसरे गेम में सिंधु ने शानदार वापसी की और 11-4 की बढ़त बना ली। उन्होंने अंत तक बढ़त बनाए रखी और दूसरा गेम जीतकर बराबरी कर ली। 
विज्ञापन


मैच का तीसरा गेम निर्णायक था और सिंधू ने काफी गलतियां की। वहीं, ताई बेहतरीन लय में दिखीं और गेम आसानी से जीतकर मैच भी अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

भारत की उम्मीदें सिर्फ प्रणय पर 
भारत की उम्मीदें अब सिर्फ एचएस प्रणय पर हैं। वो इस टूर्नामेंट में बचे एकमात्र भारतीय हैं। उनका मुकाबला जापान के कांता सुनेयामा के खिलाफ है। गुरुवार को परुपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत दूसरे दौर में अपने-अपने मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, साइना नेहवाल पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें