भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत का जीत का सिलसिला जारी है। इसी सप्ताह इंडोनेशियन ओपन जीतने वाले श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपने सुपरसीरीज के फाइनल में भी जगह बना ली है। सिंगापुर ओपन गंवा देने के बाद यह श्रीकांत का लगातार तीसरा सुपरसीरीज फाइनल होगा। सेमीफाइनल में श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर-4 और चाइना के खिलाड़ी शी युकी को मात दी।
श्रीकांत ने करीब 37 मिनट चले मैच को सीधे सेटों में 21-10, 21-14 से जीत कर अपने नाम किया। पहले सेट में श्रीकांत 4-4 की बराबरी से गेम को 16-9 तक ले गए, मगर इसके बाद उन्होंने सिर्फ 1 अंक गंवाया और सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में हाफ टाइम तक स्कोर 11-7 से श्रीकांत के पक्ष में था, जिसके बाद चीन के खिलाड़ी ने हथियार डाल दिए और गेम और मैच, दोनों ही श्रीकांत के नाम हो गए।
A resounding 21-10, 21-14 win for @srikidambi takes him into #AustraliaSS FINAL. He's making it a habit. What an enthralling victory! pic.twitter.com/uGuAKcqRY6
— BAI Media (@BAI_Media) June 24, 2017
श्रीकांत ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। 2014 और 2016 में साइना नेहवाल इस खिताबी जंग के फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहीं हैं। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने हमवतन पी साईं प्रणीत को मात दी थी। श्रीकांत यदि खिताब जीत जाते हैं, तो वो इतिहास लिख सकते हैं।