भारत के प्रमुख पुरुष शटलर किदाम्बी श्रीकांत ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के इस शटलर ने अपनी शानदार फार्म को जार रखते हुए अपने ही हमवतन साईं प्रणीत को क्वार्टर फाइनल में हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में पिछले 5 सालों में यह श्रीकांत का तीसरा क्वार्टरफाइनल है, जिसमें पहली बार उन्होंने जीत दर्ज की।
श्रीकांत ने 45 मिनट चले क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में 25-23, 21-17 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में 6-9 से पिछड़ने के बाद श्रीकांत ने 11-9 की बढ़त बनाई औऱ फिर अपना दबदबा बनाए रखा। सेमीफाइनल में श्रीकांत का मुकाबला शी वाय और विटिघर एचके के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। श्रीकांत ने हाल ही में इंडोनेशियन ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।
.@srikidambi's stupendous run of form takes him into the semifinal of #AustraliaSS.
Srikanth Kidambi defeats Sai Praneeth 25-23, 21-17. pic.twitter.com/PEYCk3uplQ
— BAI Media (@BAI_Media) June 23, 2017