फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग ओपन: साइना के बाद अब सिंधू भी बाहर, श्रीकांत-समीर क्वार्टर फाइनल पहुंचे

Thu, 15 Nov 2018 04:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू गुरुवार को यहां हांगकांग ओपन विश्व टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई, लेकिन किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन


विश्व में चौथे नंबर की सिंधू को कोरिया की ह्यून जी सुंग से 24-26, 20-22 से हार का सामना करके बाहर का रास्ता देखना पड़ा। यह मैच 59 मिनट तक चला। 

सिंधू की हार से भारत की महिला एकल में चुनौती भी समाप्त हो गई क्योंकि साइना नेहवाल पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। मगर पुरूष एकल में भारत के लिये अच्छा दिन रहा तथा श्रीकांत और समीर अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे।

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता चौथे वरीय श्रीकांत ने हमवतन भारतीय एचएस प्रणय को कड़े मुकाबले में 18-21 30-29 21-18 से हराया। यह मैच एक घंटा और सात मिनट चला।
विज्ञापन


श्रीकांत को अगले दौर में जापान के केंटा निशिमोतो और थाईलैंड के कांताफोन वांगचारोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना है।

समीर ने अपने ओलंपिक चैंपियन प्रतिद्वंद्वी चेन लोंग के चोट के कारण हटने पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वह शुक्रवार को डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस और स्थानीय दावेदार ली च्युक यू के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

पुलेला गोपीचंद अकादमी के दो ट्रेनियों के बीच हुए मैच में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की। पहले गेम में 9-9 पर दोनों बराबर थे जिसके बाद प्रणय ने 14-10 की बढ़त बना ली। श्रीकांत ने वापसी करते हुए स्कोर 15-15 किया लेकिन प्रणय ने धैर्य कायम रखते हुए पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम बेहद करीबी रहा। ब्रेक के समय श्रीकांत 11-10 से आगे थे लेकिन इसके बाद प्रणय ने 15-12 की बढ़त बना ली। श्रीकांत ने 16-16 पर बराबरी हासिल की जिसके बाद स्कोर 19-19 हुआ।

इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और श्रीकांत ने 30 अंक की शीर्ष सीमा हासिल करके गेम जीता।

निर्णायक गेम में श्रीकांत ने जोरदार वापसी की। उन्होंने ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बनाई लेकिन प्रणय ने 16-16 पर बराबरी हासिल कर ली लेकिन प्रणय ने गेम जीतकर मैच भी अपने नाम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें