फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open: फिर नंबर एक मोमोता से पार नहीं पा सके लक्ष्य, लगातार दूसरे टूर्नामेंट में हारे

Wed, 24 Nov 2021 01:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

Indonesia Open: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के चैंपियन जापान के केंतो मोमोता ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य को फिर से पराजित किया। 
 
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन एक बार फिर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के चैंपियन जापान के केंतो मोमोता से पार नहीं पा सके। अल्मोड़ा के 21 वर्षीय लक्ष्य को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में 54 मिनट तक चले मुकाबले में मोमोता के हाथों 21-23, 15-21 से शिकस्त मिली। पिछले सप्ताह भी लक्ष्य को मोमोता से हार मिली थी। 
विज्ञापन


पारुपल्ली कश्यप को सिंगापुर के लोह केरैन इयु से 32 मिनट में 11-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को कोरिया के चोइ सोल्ग्यू और किम वोहनो से 20-22, 13-21 से और वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन की जोड़ी को मिश्रित युगल में जर्मनी केयोनेस राल्फी जेनसन और लिंडा एफलर से 12-21, 4-21 से हार मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें