फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open: सिंधु और प्रणीत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, श्रीकांत का सफर थमा

Thu, 25 Nov 2021 11:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपेन के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी की वियोन ली को सीधे सेटों में 21-12, 21-18 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बना ली है। 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन स्टार पिवी सिंधु और बीसाई प्रणीत इंडोनेशिया ओपन के के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने जर्मनी की वियोन ली को सीधे सेटों में 21-12, 21-18 से हराया। वियोन सिंधू के सामने 37 मिनट तक ही टिक सकी और पूरे मैच में कभी भी लय नहीं पकड़ पाईं। सिंधु हमेशा ही विपक्षी खिलाड़ी के खिलाफ हावी रहीं और आसानी से यह मैच अपने नाम किया। यह पहला मौका था, जब ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलीं थी। पहले ही भिडंत में सिंधु ने जर्मन खिलाड़ी के ऊपर दबदबा बना लिया है। वहीं प्रणीत ने एक घंटे 23 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुुकाबले में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव 21-17, 19-21, 23-21 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


इस मैच के पहले सेट में सिंधु ने लगातार सात प्वाइंट लिए 21-12 से आसान जीत दर्ज की। दूसरे गेम में भी उन्होंने आत्मविश्वास के साथ बेहतर खेल दिखाया और शुरुआत में ही 7-4 की बढ़त ले ली। इसके बाद जर्मनी की खिलाड़ी वापसी नहीं कर पाई और सिंधु ने यह मैच 21-18 से अपने नाम किया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का सामना अब दक्षिण कोरिया की सिम यूजिन से होगा। इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को सिंधु ने जापान की अया ओहोरी को हराया था। जापानी खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी थी और तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में सिंधु ने 17-21, 21-17, 21-17 से जीत दर्ज की थी।

चिराग-सावित्क भी आगे बढ़े
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली। चिराग-सात्विक ने दक्षिण कोरिया के कांग मिन्हयुको व सेओ सेउंगजे की जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 19-21, 23-21 से मात देकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन


श्रीकांत का सफर थमा
पहले दौर में हमवतन एचएस प्रणय को हराने वाले किदांबी श्रीकांत का सफर दूसरे दौर में थम गया। श्रीकांत को डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन के हाथों 37 मिनट में 14-21, 18-21 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें