फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु के सामने होगी इस्राइली चुनौती, पोलिकारपोवा के खिलाफ शुरू करेंगी अभियान

Wed, 14 Jul 2021 10:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में इस्राइली खिलाड़ी से मिलेगी पहली चुनौती। वह टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है।

विज्ञापन


रियो ओलंपिक 2016 के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ शिकस्त झेलनी वाली सिंधू को आसान ग्रुप जे में रखा गया है जिसमें हांगकांग की च्युंग एनगान यी को भी जगह मिली है। एनगान यी दुनिया की 34वें जबकि पोलिकारपोवा 58वें नंबर की खिलाड़ी है। टोक्यो खेलों के आयोजकों ने बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दो दिनों का कार्यक्रम जारी किया।

पुरुष एकल में बी साई प्रणीत को ग्रुप डी के अपने पहले मैच में इजराइल के ही मिशा जिल्बरमैन से भिड़ना है। यह मुकाबला प्रतियोगिताओं के पहले दिन 24 जुलाई को खेला जाएगा। प्रणीत को छठी वरीयता दी गई है।
विज्ञापन


एकल में प्रत्येक ग्रुप का शीर्ष खिलाड़ी नॉकआउट में जगह बनाएगा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप ए के अपने पहले मैच में ली यैंग और वैंग ची लिन की चीनी ताइपे की जोड़ी से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें