फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Open: किदांबी श्रीकांत पहले दौर में ही हुए बाहर, डेनमार्क के एक्सलसेन ने सीधे गेमों में दी शिकस्त

Wed, 18 Jan 2023 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला युगल में भारत की शिखा गौतम और अश्विनी भट की जोड़ी मलयेशिया की थिनाह मुरलीधरन और तान पर्ली की जोड़ी से 8-21, 11-21 से हार गई।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत बुधवार को इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हारकर बाहर हो गए। विश्व के नंबर एक, ओलंपिक और विश्व चैंपियन विक्टर ने श्रीकांत को 21-14, 21-19 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 41 मिनट चला।
विज्ञापन


पहला गेम गंवाने के बाद विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत दूसरे गेम में एक समय 14-5 से आगे थे। इसके बाद विक्टर ने बढ़त बनाना शुरू किया। एक्सलसेन ने 18-18 फिर 19-19 की बराबरी के बाद लगातार दो अंक जुटाकर मैच अपने नाम कर लिया। 

इससे पहले मंगलवार को शीर्ष महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु भी अपने पहले दौर के मैच में ही हार गई थीं। महिला युगल में भारत की शिखा गौतम और अश्विनी भट की जोड़ी मलयेशिया की थिनाह मुरलीधरन और तान पर्ली की जोड़ी से 8-21, 11-21 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें