फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uber Cup 2022: भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, अमेरिका को 4-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Tue, 10 May 2022 03:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

भारत के लिए पीवी सिंधु ने जीत के साथ शुरुआत की और बाकी खिलाड़ियों ने भी अपने मैच जीते। पांच में से चार मैच भारत के नाम रहे, जबकि एक मैच में अमेरिकी खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। 
 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की बैडमिंटन टीम ने बीडब्लूएफ उबर कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बैंकॉक में खेले जा रहे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अमेरिका के 4-1 के बड़े अंतर से हराया और आसानी से अगले दौर में पहुंच गई। इस दौर में दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ग्रुप डी में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने जेनी गई को हराया। दोनों सेट में सिंधु का दबदबा कायम रहा। उन्होंने पहला सेट 21-10 और दूसरा सेट 21-11 के अंतर से जीता। सिंधु ने महज 26 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में भारत की महिला जोड़ी का सामना अमेरिकी खिलाड़ियों से था। भारत की तनीशा क्रास्टो और त्रिशा जॉली ने फ्रैंसेस्का कोरबेट और अलीसन ली की जोड़ी को 21-19, 21-10 के अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी सिर्फ 34 मिनट में जीती। इसके साथ ही भारत की बढ़त 2-0 हो चुकी थी और अगले तीन मुकाबलों में भारत को सिर्फ एक जीत की जरूरत थी और अगले ही मैच में आकर्षि कश्यप ने इस्टर शी को हराकर भारत की जरूरत पूरी कर दी। उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी को 34 मिनट के अंदर 18-21, 11-21 के अंतर से हराया। 
विज्ञापन

चौथे मैच में हारी भारतीय जोड़ी
चौथे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रुति मिश्रा और सिमरन सिंघी की जोड़ी लॉरेन लैम और कोडी टैंग ली के खिलाफ 21-12, 17-21, 21-13 के अंतर से हार गई। पहले सेट अमेरिकी जोड़ी ने 21-12 के अंतर से जीता। इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी कर 17-21 के अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, अमेरिकी जोड़ी ने तीसरा सेट 21-13 के अंतर से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। 

पांचवें सेट में भारत की अस्मित चलिहा ने नताली ची को 31 मिनट के अंदर 21-18, 21-13 से हराया। इसके साथ ही भारत ने यह राउंड 4-1 से अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम ने कनाडा को भी 4-1 के अंतर से हराया था। लगातार दो जीत के साथ भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें