फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका नाम सिंधू या साक्षी है तो फ्री में मिलेगा पिज्जा

Sat, 20 Aug 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प‌िज्जा
विज्ञापन
अगर आपका नाम रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों के नाम से मिलता है तो आज आपको फ्री में पिज्जा खाने को मिल सकता है।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक के 12वें और 13वें दिन भारत के लिए क्रमशः साक्षी मलिक और पीवी सिंधू ने पदक जीतकर देश को बिना पदक के ही वापस लौटने के बुरे सपने को टाल दिया।

ओलंपिक के शुरुआती 11 दिन तक कई भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के बावजूद देश के लिए एक भी पदक नहीं जीत सके थे। लेकिन साक्षी ने 12वें दिन कांस्य पदक जीतकर देश का मान रख लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात सिंधू ने ऐतिहासिक खेल दिखाते हुए देश के लिए रजत पदक जीता तो जश्न मना रहे भारतीयों के लिए पिज्जा हट ने भारतीय खेलप्रेमियों को बड़ा उपहार देते हुए अनोखी स्किम जारी की है। पिज्जा हट ने ऑफर दिया है कि जिनका नाम बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के नाम मिलता है उसे आज शनिवार को फ्री में पिज्जा में मिलेगा। हालांकि इसके लिए पिज्जा हट की ओर से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।
  .@Pvsindhu1 You not only won a Silver Medal but a billion hearts. Let the celebrations continue. #Sindhu #PizzaHutIn pic.twitter.com/i5iK3Qsf5T — Pizza Hut India (@PizzaHutIN) 20 अगस्त 2016
विज्ञापन

साक्षी के जीतने पर भी हमनाम को फ्री में दिया गथा था पिज्जा

साक्षी मलिक - फोटो : PTI
पिज्जा हट ने इससे पहले साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने पर भी यह स्किम जारी की थी। साक्षी के नाम पर फ्री में पिज्जा दिए जाने की घोषणा पर हजारों महिलाओं ने जोरदार उत्साह दिखाया और फ्री में पिज्जा पाने के लिए पिज्जा हट की ओर रुख किया था।

पिज्जा हट के एमडी (भारतीय उपमहाद्वीप) उन्नत वर्मा ने कहा, "यह रियो में पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने का छोटा सा प्रयास है।" पिज्जा हट सिंधू नाम वाली महिलाओं के लिए एक मैसेज भी ट्विट किया।
  Let's celebrate the Pride & honour #SakshiMalik got us.
Celebrate 'Sakshi' with us. #PizzaHutINhttps://t.co/Q8JUJKlG6E — Pizza Hut India (@PizzaHutIN) 18 अगस्त 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें