फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन : पी वी सिंधू की सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जूली डावॉल जैकबसन से होगी पहली टक्कर

Tue, 26 Oct 2021 06:10 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

आज से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में ओलंपिक की दो बार की पदक विजेता 26 वर्षीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत डेनमार्क की जूली डावॉल जैकबसन के खिलाफ करेंगी। सिंधू पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी। साइना नेहवाल पहले दौर में जापान की सकाया तकाहाशी से भिड़ेगी।
 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन पी वी सिंधू आज से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कमजोरियों को दूर करके अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेंगी। सिंधू पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी।

विज्ञापन


ओलंपिक की दो बार की पदक विजेता 26 वर्षीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत डेनमार्क की जूली डावॉल जैकबसन के खिलाफ करेंगी। साइना नेहवाल पहले दौर में जापान की सकाया तकाहाशी से भिड़ेगी।

समीर वर्मा पहले दौर में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से, श्रीकांत जापान के केंतो मोमोता से, लक्ष्य सेन हमवतन बी साई प्रणीत से और प्रणय चीनी ताइपे के चो टियन चेन से खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें