पूर्व ओलंपिक चैंपियन चीन की महिला शटलर ली जुइरुई ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास ले लिया। बैडमिंटन विश्व फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि 14 सुपर सीरीज खिताब जीतने वाली ली को एक आक्रामक खिलाड़ी के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।
28 वर्षीय ली ने 2012 लंदन ओलंपिक के फाइनल में वांग यिहान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। ली 2013 में बीडब्ल्यूएफ फीमेल प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गई थी। रियो ओलंपिक में चोटिल होने से पहले तक वह दमदार फॉर्म में चल रही थीं। ली ने अपने करिअर में पहला खिताब 2010 में जीता था जो एशियन चैंपियनशिप थी। उन्होंने 2012 में पहला सुपर सीरीज (ऑल इंग्लैंड) खिताब जीता था।