110 मिनट के सांसे थाम देने वाले वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप्स के महिला सिंगल्स फाइनल मैच में भारत की पीवी सिंधू को जापान की नोजोमी ओकुहारा से 21-19, 20-22, 22-20 से शिकस्त झेलना पड़ी।
विज्ञापन
ग्लासगो के अमीरात एरीना में महिला बैडमिंटन इतिहास के सबसे शानदार मैचों में से एक खेला गया, जिसमें सिंधू ने एक मैच पॉइंट बचाया, लेकिन ओकुहारा को मैच जीतने से नहीं रोक सकी। मैच हारने के बाद सिंधू अपने घुटनों के बल बैठ गई और फिर रोती हुई कोच पुलेला गोपीचंद के पास चली गईं।
ये भी पढ़ें : रियो के सिल्वर को गोल्ड में नहीं बदल पाईं सिंधु, शानदार मुकाबले में ओकुहारा ने दी मात
सिंधू और ओकुहारा ने मैच में अपना सबकुछ झोंका। दोनों ने एक-दूसरे की कड़ी परीक्षा ली और इस मुकाबले को ऐतिहासिक बना दिया। सिंधू ने पहले और दूसरे गेम में ओकुहारा पर बढ़त भी बनाई, लेकिन जापानी शटलर ने हर बार दमदार वापसी करते हुए मैच को बेहद रोमांचक बनाए रखा।
विज्ञापन
इस मैच में दर्शकों ने भी भारतीय शटलर का भरपूर साथ दिया, लेकिन अंत में उनके हाथ निराशा लगी। अब हम आपको फाइनल के पांच ऐसे पल बताने जा रहे हैं, जब फैंस की सांसे ऊपर-नीचे होती रही।
73 शॉट्स की बड़ी साझेदारी
पीवी सिंधू
- फोटो : AP
सिंधू पहला गेम हार चुकी थी और दूसरे मैच में भी ओकुहारा के साथ उनकी कड़ी टक्कर जारी थी। भारतीय महिला शटलर को हर हाल में दूसरा गेम जीतना जरुरी था। दूसरे गेम का स्कोर 20-20 की बराबरी पर पहुंच चूका था। फिर जो हुआ, उसने दर्शकों का मन मोह लिया जबकि दोनों खिलाड़ियों को थका दिया।
ये भी पढ़ें : मैच हार कर भी पीवी सिंधु ने जीता दिल, बॉलीवुड स्टार्स ने कहा- 'हमें आप पर गर्व है'
सिंधू-ओकुहारा ने 73 शॉट्स की रैली की, इसमें ड्रॉप, बैक रैली, हाफ स्मैश, तेज स्मैश और तो और डाइव लगाकर मैच पॉइंट बचाना शामिल रहा। जब सिंधू इस पॉइंट को हासिल करने में कामयाब हुई तो दोनों शटलर कोर्ट पर ही अपने घुटने के बल बैठ गयी और लंबा ब्रेक लेने के बाद खड़ी होकर अपने किट बैग के पास गईं।
#bwfworldchampionship2017 longest rally for the 2nd game's game point finally taken by @Pvsindhu1 ..... India... India... Sundhu.. Sindhu pic.twitter.com/goBsc5CnWH— Ashwani K Goel (@itsashwanigoel) August 27, 2017
सिंधू की जब हार टली
पीवी सिंधू
- फोटो : twitter
सिंधू ने दूसरे गेम में 20-17 की बढ़त बना ली थी। तब भारतीय फैंस बहुत खुश नजर आए क्योंकि मैच आसानी से निर्णायक गेम में जाते दिखा। मगर उनकी धड़कने तब बढ़ गई जब जापानी शटलर ने तीन मैच पॉइंट बचाते हुए स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया। सिंधू तब संघर्ष करती दिखी जबकि ओकुहारा ने मैच जीत की तैयारी की। तभी सिंधू ने अपने गियर बदले और लगातार दो अंक हासिल करके दूसरा गेम 22-20 से अपने नाम किया।
महत्वपूर्ण पल पर सिंधू ने ली बढ़त
पीवी सिंधू
- फोटो : AP
पीवी सिंधू और ओकुहारा के बीच शुरुआत से ही मुकाबला कड़ा हुआ। सिंधू जब 13-12 की बढ़त पर थी। बता दें कि इससे पहले छठे पॉइंट के लिए ही दोनों के बीच 32 शॉट की लंबी रैली हो चुकी थी। बहरहाल, दोनों का स्कोर जब बराबरी पर था तब एक बार दोनों के बीच बड़ी रैली हुई।
ये भी पढ़ें : सिंधू का फाइनल देखने के बाद सायना ने कोच से कहा- पेट्रोल खत्म हो गया देखते-देखते
इस दौरान ज्यादातर दोनों शटलर्स ने एक-दूसरे को बेसलाइन पर खेलने के लिए मजबूर किया। मगर अचानक ही ओकुहारा ने ड्रॉप शॉट खेला और यहां से दोनों के बीच पॉइंट फुर्ती का गेम शुरू हुआ। सिंधू ने कड़ी मेहनत के बाद नेट के पास से ड्रॉप शॉट खेला, जिसका जापानी शटलर जवाब नहीं दे सकी। यह रैली करीब 43 शॉट्स की रही।
चैंपियनशिप पॉइंट के समय सिंधू से हुई गलती
ओकुहारा
- फोटो : rediff
तीसरे गेम में रोमांच अपने पूरे चरम पर था। दर्शकों को और साथ ही कमेंटेटर्स को भी लग रहा था कि सिंधू ही गोल्ड मेडल की असली हकदार हैं। आखिरी गेम में दोनों शटलर्स 19-19 की बराबरी पर थी। तब सिंधू के पास अंक लेने का आसान मौका था, लेकिन वो गलती कर बैठी और नेट पर अपना शॉट खेल दिया। उस समय फैंस के चेहरे पर निराशा फैलती स्पष्ट दिखी। सिंधू ने पूरे गेम में बड़ा अच्छा खेल दिखाया, लेकिन जब उनका मजबूत पक्ष नजर आ रहा था तब वो गलती कर बैठी।
सिंधू ने ओकुहारा को विजयी पॉइंट के लिए बहुत तरसाया और आखिरी पॉइंट के लिए बड़ी रैली की। नोजोमी ओकुहारा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली जापान की पहली महिला शटलर बनी।
ये भी पढ़ें : हार कर भी जीतीं सिंधू, सोशल मीडिया में पढ़ें गए शान में कसीदे
सिंधू को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। कई फैंस सिंधू की आंखों में आंसू देख अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके। सिंधू ने देश में बैडमिंटन की जीत कराई। आखिरी पॉइंट के समय भी सिंधू ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी थी। यह रैली करीब 47 शॉट्स तक चली। सिंधू ने जहां टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता, वहीं सायना नेहवाल ने ब्रोंज मेडल जीता।