फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taipei open: सनीथ दयानंद और तरुण का ताइपे ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन, मुख्य ड्रॉ में नहीं बना सके जगह

Tue, 03 Sep 2024 07:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लेशिया के जिया जी टैन ने क्वालिफिकेशन के क्वार्टर फाइनल में सनीथ को 21-16, 20-22, 21-4 से हराया, जबकि मेजबान देश के शटलर येन-चेन टिंग ने क्वालिफिकेशन के अंतिम 16 दौर में तरुण को 23-21, 21-16 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
ताइपे ओपन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सनीथ दयानंद और तरुण रेड्डी मंगलवार को ताइपे ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में असफल रहे। मलेशिया के जिया जी टैन ने क्वालिफिकेशन के क्वार्टर फाइनल में सनीथ को 21-16, 20-22, 21-4 से हराया, जबकि मेजबान देश के शटलर येन-चेन टिंग ने क्वालिफिकेशन के अंतिम 16 दौर में तरुण को 23-21, 21-16 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


सनीथ ने इससे पहले क्वालिफिकेशन के अंतिम 16 दौर में पुसरी नाचकोर्न को 22-20, 21-15 से हराया था। पुरुष एकल के अन्य मुकाबलों में ताइपे के काई चेंग ने आर्यमान टंडन को 21-18, 22-20 से हराया। मिश्रित युगल में थाईलैंड की तेरारत्साकुल पक्कापोन और मुएनवोंग फातिमास की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन के अंतिम 32 दौर में भारत के अशिथ सूर्या और अमृता परमुथेश को 21-13, 21-19 से हराया, जबकि ताइपे के मिन हाओ त्सेंग और शान पेई हसिह की जोड़ी ने आयुष राज गुप्ता और श्रुति स्वेन की जोड़ी को क्वालिफिकेशन के अंतिम 16 दौर में 21-8, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें