भारत की तरफ से एकल में समीर वर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा, समीर को ओलंपिक चैम्पियन चीन के चेन लोंग ने 21 -12, 21-10 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य [पदक जीतने वाले प्रणीत को जापान के टॉप खिलाड़ी केंटो मोमोटो ने 6-21,14-21 से मात दी।
पुरूष युगल में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई। वहीं थाईलैंड ओपन चैम्पियन सात्विक ओर चिराग को छठी वरीयता प्राप्त चीन के हान चेंग केइ और झोउ हाओ दोंग ने 21 -16, 21-15 से मात दी।
भारत की तरफ से दिन के आखिरी मुकाबले में सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा को हारकर बाहर होना पड़ा। मिश्रित युगल में दोनों की जोड़ी को मलयेशिया की यिंग-सून की जोड़ी ने 26-24, 13-21 और 21-11 से हराया।