फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uber Cup: चीन के आगे फीका पड़ा भारत का युवा जोश, उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में 5-0 से हारी भारतीय महिला टीम

Tue, 30 Apr 2024 12:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू (चीन)

सार

कनाडा और सिंगापुर के खिलाफ लगातार मुकाबलों में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी भारतीय टीम ने अश्मिता चालिहा को 15 बार की चैंपियन टीम के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतारा।
विज्ञापन
तनवी शर्मा (भारतीय महिला टीम की सबसे युवा सदस्य) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला टीम को मंगलवार को चेंगदु में चल रहे उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में चीन ने 5-0 से रौंद दिया। युवा सनसनी अनमोल खरब टखने में चोट के कारण आंखों में आंसुओं के साथ कोर्ट से हटना पड़ा।
विज्ञापन


कनाडा और सिंगापुर के खिलाफ लगातार मुकाबलों में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी भारतीय टीम ने अश्मिता चालिहा को 15 बार की चैंपियन टीम के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतारा।

भारत इस टूर्नामेंट में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के बिना खेल रहा है जिन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। इसके अलावा अश्विनी पोनप्पा-तनीशा क्रास्तो और त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद के बिना भारतीय टीम यह टूर्नामेंट खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें