फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिपः टीम इंवेंट में भारत का जलवा कायम, फरो आईलैंड को 5-0 से रौंदा

Tue, 06 Nov 2018 10:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Indian mixed team
विज्ञापन

भारत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 के टीम इवेंट में मंगलवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फरो आईलैंड को 5-0 से हराया।

विज्ञापन


मेंस डबल्स इवेंट में के. मंजीत सिंह और के. डिंकु सिंह की जोड़ी ने 17 मिनट तक चले इस मुकाबले में जोनास डजुरहुस-अरी एम जाकोबसेन  की जोड़ी को सीधे सेटो में 21-8, 21-7 से हराया। वहीं, वुमेन सिंगल्स इवेंट में गायत्री गोपीचांद पुलेला ने लीना मारिया जोनसेन को करारी मात दी। पुलेला ने 16 मिनट तक चले इस मुकाबले में लीना को 21-8, 21-7 से हराया। 

इसके बाद पुरुष सिंगल्स इवेंट में किरण जॉर्ज ने 16 मिनट तक चले इस मुकाबले में अरंत ए मायरिनी को 21-6, 21-9 से हराया। वहीं, वुमेन डबल्स इवेंट अदिति भट्ट और तनीषा कास्ट्रो की जोड़ी ने लीना मारिया और अलमा की जोड़ी को 21-9, 21-9 से हराया। दोनों टीमों की इस जोड़ी के बीच का यह मुकाबला 19 मिनट तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टीम का पांचवा मुकाबला मिक्स्ड डबल्स का था। अश्विनी भट्ट और साई कृष्ण कुमार की जोड़ी ने जोनास और सिसल थॉमसन की जोड़ी को 15 मिनट तक चले इस मुकाबले में 21-7, 21-7 से हराया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें