फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAI: राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर पैसों की बौछार, जानें किस खिलाड़ी को कितना ईनाम

Tue, 06 Sep 2022 02:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु के 20-20 लाख का ईनाम दिया जाएगा। वहीं, सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख का ईनाम मिलेगा। सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के ईनाम पर भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 
 
विज्ञापन
भारतीय बैडमिंट एसोसिएशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन ने राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ को नगद ईनाम देने का फैसला किया है। इसमें बैडमिंटन एसोसिएशन के लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक पदक और दो कांस्य पदक शामिल हैं। विश्व चैंपियनशिप 2021 और 2022 में भारत के पुरुष खिलाड़ियों ने भी तीन पदक जीते थे। 
विज्ञापन


बीएआई के अध्यक्ष डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कहा, "हमारे बैडमिंटन खिलाड़ी लगातार देश के लिए पदक जीत रहे हैं और यह नकद पुरस्कार पिछले दो वर्षों में उनकी अद्भुत उपलब्धियों की सराहना करने का एक छोटा सा प्रयास है।"
विज्ञापन

सिंधु और लक्ष्य को 20 लाख का ईनाम
बर्मिंघम में रजत पदक जीतने वाली 10 सदस्यीय मिश्रित टीम को उनके प्रदर्शन के लिए कुल 30 लाख रुपये मिलेंगे। हर खिलाड़ी को इसके लिए तीन लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सहयोगी स्टाफ के आठ सदस्यों में सभी को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष और महिला एकल चैंपियन लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु को 20-20 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष टीम को बर्मिंघम में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

युवा गायत्री और त्रिसा को भी 7.5 लाख
स्वर्ण पदक विजेताओं के अलावा, गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की युवा महिला जोड़ी को पहले कांस्य पदक जीतने के लिए 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी बर्मिंघम में पुरुष एकल में कांस्य पदक के लिए पांच लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने स्पेन के ह्यूएलवा में 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिलेंगे।

लक्ष्य सेन ने 2021 में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था और उन्हें भी पांच लाख रुपये मिलेंगे। चिराग शेट्टी और सात्विक ने पिछले महीने टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।इस जोड़ी को 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। बैडमिंटन एसोसिएशन सुपर सीरीज में भी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें