विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को पहनाई अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें अभिनेता ने लिखा, 'हैपी बर्थडे ज्वाला गुट्टा। जिंदगी की नई शुरुआत, पॉजिटिव रहें और अच्छे भविष्य के लिए काम करें। आर्यन, हमारे परिवार, दोस्त और जो लोग इर्द गिर्द हैं, आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'