फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: अश्विनी-तनीषा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में 28वें स्थान पर, रजावत को भी एक स्थान का फायदा

Tue, 05 Dec 2023 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैयद मोदी टूर्नामेंट में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे प्रियांशु राजावत भी एक पायदान के फायदे से शीर्ष 30 में पहुंच गए। एच एस प्रणय आठवें, पी वी सिंधू 12वें, लक्ष्य सेन 17वें और किदांबी श्रीकांत 24वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला युगल टीम अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रेस्टो ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में चार पायदान चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गई। 36 वर्ष की अश्विनी और 20 वर्ष की तनीषा ने इस साल जनवरी में ही साथ खेलना शुरू किया था। दोनों रविवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 टूर्नामेंट में उपविजेता रहीं थी। दोनों ने नेट्स इंटरनेशनल चैलेंज और अबु धाबी मास्टर्स सुपर 100 भी जीता था। 
विज्ञापन


सैयद मोदी टूर्नामेंट में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे प्रियांशु राजावत भी एक पायदान के फायदे से शीर्ष 30 में पहुंच गए। एच एस प्रणय आठवें, पी वी सिंधू 12वें, लक्ष्य सेन 17वें और किदांबी श्रीकांत 24वें स्थान पर हैं। सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी दूसरे स्थान पर हैं। वहीं त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 19वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें