भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को सोमवार को क्वार्टरफाइनल मैच में इंडोनेशिया के हाथों 1-3 की शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसी के साथ एशियाई खेल 2018 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम का सफर थम गया है। इससे पहले भारतीय महिला बैडमिंटन टीम जापान से हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई थी।
इंडोनेशिया के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के सबसे दमदार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत तीन सेटों के कड़े संघर्ष के बाद सिनिसुका के खिलाफ 23-21, 20-22, 21-10 से मात दी।
इसके बाद भारत की युवा जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पहले गेम में काफी अच्छी फाइट दिखाई और वर्ल्ड नंबर-1 केविन संजया और मार्कस गिडियोन को पहले गेम में 21-19 से हराकर भारतीय फैंस को खुश कर दिया। हालांकि, दूसरे व तीसरे गेम में वह अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख सके और क्रमशः 19-21, 16-21 से मुकाबला गंवा बैठे।
भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन एचएस प्रणॉय ने टीम की वापसी कराई और क्रिस्टी को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 21-15, 19-21, 21-19 से मात देकर स्कोर 1-2 कर दिया। अब भारत को स्कोर की बराबरी पर लाने की जिम्मेदारी मनु अत्री/सुमीत रेड्डी के कंधों पर थी।
हालांकि, रेड्डी/अत्री जीत दर्ज नहीं कर सके और सीधे सेटों में 14-21, 18-21 से हार गए। इसी के साथ भारत का सफर थम गया।
लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
किदांबी श्रीकांत
- एचएस प्रणॉय ने पहला गेम 21-15 के अंतर से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में इंडोनेशिया के क्रिस्टी ने अच्छी वापसी की और 21-19 से मैच जीता। प्रणॉय ने तीसरा गेम 21-19 से जीतकर भारत की वापसी कराई।
- इंडोनेशियाई जोड़ी ने तीसरा गेम 21-16 से जीता और भारत पर 2-0 की बढ़त बनाई। वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी केविन संजया और मार्कस गिडियोन ने भारत के सात्विकराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 19-21, 21-19, 21-16 से हराया।
- निर्णायक गेम के हाफ टाइम तक सात्विक-शेट्टी की जोड़ी 7-11 से पिछड़ रही है। विश्व की नंबर-1 जोड़ी अपनी लय में लौटती हुई नजर आ रही हैं।
- इंडोनेशियाई जोड़ी ने बेहतर तालमेल दिखाया और शानदार वापसी करते हुए 21-19 से दूसरा गेम अपने नाम किया।
- एक शानदार रैली देखने को मिली। ऐसा लग रहा था कि इंडोनेशियाई जोड़ी अंक ले जाएगी। मगर भारतीय टीम ने बेहतरीन डिफेंस किया और अंक लेने की फिराक में इंडोनेशियाई जोड़ी ने नेट पर शॉट जमा दिया। भारत 16-15 से आगे।
- इंडोनेशियाई शटलर का सर्विस फाउल। भारत 15-13 से आगे।
- इंडोनेशियाई जोड़ी की शानदार वापसी। भारतीय युवा जोड़ी के खिलाफ महज एक अंक की बढ़त की और स्कोर 12-13 कर दिया।
- भारतीय जोड़ी बहुत ही बेहतरीन तालमेल के साथ कोर्ट पर खेल रही है और इंडोनेशियाई जोड़ी को अंक लेने के लिए तरसा रही है। दूसरे गेम के हाफ टाइम तक भारत ने 11-6 की बढ़त बना रखी है।
- दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी पर पूरी तरह हावी नजर आ रही है। रेड्डी-चिराग की जोड़ी ने 6-3 की बढ़त बनाई। इसे बरकरार रखते हुए वह 8-4 से आगे हुए।
- किदांबी श्रीकांत की हार के बाद सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युवा जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-1 केविन संजया और मार्कस गिडियोन को पहले गेम में 21-19 से हराकर भारतीय फैंस को खुश कर दिया।
- भारतीय शटलर श्रीकांत को इंडोनेशिया के सिनिसुका 23-21, 20-22, 21-10 से हराया।
- सिनिसुका ने तीसरा गेम एकतरफा अंदाज में 21-10 से अपने नाम किया।
- भारतीय शटलर श्रीकांत ने दो अंक जुटाए, लेकिन इंडोनेशियाई शटलर ने कुल चार अंक हासिल किए और 19-9 से स्कोर अपने पक्ष में किया।
- इंडोनेशिया का क्राउड सिनिसुका का जोरदार समर्थन कर रहा है। भारतीय शटलर के पास सिनिसुका की शक्ति, फूर्ति और नियंत्रण का कोई जवाब नहीं। इंडोनेशियाई शटलर स्कोर में 15-7 से आगे।
- सिनिसुका ने तीसरे गेम के हाफ टाइम तक 11-4 की बढ़त बनाई। श्रीकांत का विश्वास डगमगाया हुआ दिख रहा है।
- युवा इंडोनेशियाई अपने बल का बखूबी प्रयोग कर रहे हैं और वह एक बार श्रीकांत को कोर्ट पर गिरने के लिए मजबूर भी कर चुके हैं। सिनिसुका 10-4 से आगे।
- तीसरे गेम में इंडोनेशियाई शटलर श्रीकांत पर पूरी तरह हावी। सिनिसुका ने बहुत जल्द 8-4 स्कोर करते हुए चार अंक की बढ़त बनाई।
- और श्रीकांत का बेहतरीन प्रयास। इंडोनेशियाई शटलर को छकाया कोर्ट पर और 22-20 से दूसरा गेम जीता।
- श्रीकांत की जोरदार वापसी, स्कोर 20-20 से बराबर किया।
- सिनिसुका के पास मैच प्वाइंट। 20-19 से आगे।
- काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। भारतीय शटलर ने जोरदार वापसी की और स्कोर 18-18 से बराबर किया।
- सिनिसुका ने श्रीकांत को पूरे कोर्ट में घुमाया। इंडोनेशियाई शटलर ने 17-14 की बढ़त बनाई।
- श्रीकांत ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की और 13-11 की बढ़त बनाई।
- श्रीकांत की बेहतरीन वापसी। लगातार दो अंक लेकर दूसरे गेम के हाफ टाइम तक 11-10 से स्कोर अपने पक्ष में किया।
- क्या सही में श्रीकांत ने लय हासिल की। यह कहना पूरी तरह सही नहीं। फिर अपनी गलती से सिनिसुका को अंक दिया। इंडोनेशियाई शटलर 10-9 की बढ़त पर।
- लय में लौटे श्रीकांत। बेहतरीन खेल दिखाया और सिनिसुका को कोर्ट में जमकर दौड़ाया। अच्छे स्मैश करते हुए स्कोर 8-8 से बराबर किया।
- गलती पर गलती कर रहे हैं श्रीकांत, अब सिनिसुका के खिलाफ 5-7 से पिछड़ रहे हैं।
- इंडोनेशियाई शटलर सिनिसुका ने भारतीय शटलर से गलती कराई और वह 5-3 की बढ़त पर हैं।
- दूसरे गेम की शुरुआत में ही भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने आकर्षक ड्रॉप शॉट खेलकर प्रभावित किया। फिलहाल इंडोनेशियाई शटलर 3-2 से आगे है।
- इंडोनेशियाई शटलर ने अंत में अपना दम दिखाया और पहले गेम में श्रीकांत को 23-21 से मात दी।
- पहला ही मैच बेहद रोमांचक। दोनों शटलर्स का स्कोर 20-20 से बराबर। अब देखना होगा कि ड्यूस में किसकी जीत होगी।
- सिनिसुका ने श्रीकांत को काफी अच्छी टक्कर दी, लेकिन भारतीय शटलर ने चतुराई दिखाते हुए स्कोर 17-16 किया और एक अंक की बढ़त बनाई।
- स्कोर 15-15 से बराबर। दर्शकों के उत्साह बढ़ाने का असर इंडोनेशियाई शटलर पर साफ दिख रहा है। भारतीय शटलर को लय पकड़ने की जरूरत।
- सिनिसुका को दर्शकों का समर्थन मिला और उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया।
- दूसरे हाफ में श्रीकांत ने तेजी दिखाई और जल्दी से तीन अंक की बढ़त हासिल की व स्कोर 14-11 करते हुए बढ़त हासिल की।
- श्रीकांत और सिनिसुका के बीच मुकाबला शुरुआत से कड़ी टक्कर का रहा है। भारतीय और इंडोनेशियाई शटलर के बीच सिर्फ एक अंक का फर्क चल रहा है। पहले गेम के हाफ टाइम तक श्रीकांत ने 11-10 की बढ़त बनाई है।