फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन: सिंधु को मिला आसान ड्रॉ, साइना की डगर कठिन और चुनौतीपूर्ण

Wed, 24 Feb 2021 04:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
saina nehwal and pv sindhu
विज्ञापन

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में आसान ड्रॉ मिला है। वहीं साइना नेहवाल को कड़ी चुनौतियों को पार करना होगा। टूर्नामेंट 17 से 21 मार्च के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। स्विस ओपन के बाद ऑल इंग्लैंड ओपन 2021 इस साल का दूसरा टूर्नामेंट होगा जिसमें टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए रैंकिंग अंग मिलेंगे।

विज्ञापन


बैडमिंटन विश्व महासंघ द्वारा मंगलवार को जारी ड्रॉ के अनुसार ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु पहले दौर में मलेशिया की सोनिया चिया से खेलेंगी। शुरूआती दौर के मुकाबले जीतने पर क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की अकाने यामागुची और सेमीफाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है। मारिन को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिली है जबकि सिंधु को पांचवीं वरीयता दी गई है। उधर लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को पहले दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से खेलना है। 

पुरुषों में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप को पहले ही मैच में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता का सामना करना है। किदांबी श्रीकांत पहले दौर में इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो से खेलेंगे जबकि विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साइ प्रणीत फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव का सामना करेंगे। 
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी तीन मार्च से शुरू हो रहे स्विस ओपन में भी भाग लेंगे। साइना और श्रीकांत को टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिए और समय मिलेगा क्योंकि बीडब्ल्यूएफ ने क्वालीफिकेशन की अवधि बढा दी है।

विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड ओपन के ड्रॉ : 

  • महिला एकल: पी वी सिंधु बनाम सोनिया चिया (मलेशिया), साइना नेहवाल बनाम मिया ब्लिचफेल्ट (डेनमार्क) 
  • पुरूष एकल : किदाम्बी श्रीकांत बनाम टॉमी सुगिआर्तो (इंडोनेशिया), पारूपल्ली कश्यप बनाम केंतो मोमोता (जापान), लक्ष्य सेन बनाम के वांगचारोन (थाईलैंड), एच एस प्रणय बनाम लियू डारेन (मलेशिया), समीर वर्मा बनाम वाय कोल्हो (ब्राजील), बी साइ प्रणीत बनाम टोमा जूनियर पोपोव (फ्रांस) 
  • पुरूष युगल : सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम इलोइ एडम और जूलियन मायो (फ्रांस), एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला बनाम ओंग यू सिन और टियो ई यि (मलेशिया) 
  • महिला युगल : अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी बनाम बी एमसार्ड और एन एमसार्ड (थाईलैंड), मेघना जे और पूर्विषा राम बनाम अलेक्जेंद्रे बोए और मेटे पाउलसेन (डेनमार्क), अश्विनी भट और शिखा गौतम बनाम सी बिर्च और लौरेन स्मिथ (इंग्लैंड) 
  • मिश्रित युगल : ध्रुव कपिला और मेघना जे बनाम प्रवीण जोर्डन और मेलाती ओ (इंडोनेशिया), सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा बनाम युकी कानेको और मिसाकी मत्सुतोमो (जापान), प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी बनाम मैक्स फ्लिन और जेसिका पुग (इंग्लैंड)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें