भारत के शटलर समीर वर्मा को पुरुषों के एकल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें क्वॉर्टर फाइनल में डेनमार्क के तीसरी वरीय एंडर्स एंटोनसेन के हाथों 13-21, 21-19 और 20-22 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी हार के साथ ही वर्मा का थाईलैंड ओपन का सफर भी समाप्त हो गया।
वहीं, पीवी सिंधु को भी क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। थाइलैंड की रतचानोक इंतानोन ने सिंधु को 21-13, 21-9 से हराया। उधर, सत्त्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मलेशिया के ओंग यू सिन और तेओ ई यी को 21-18, 24-22 से हराकर पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।