फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diamond League: पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को बेहतर करने उतरेंगे अविनाश और जेना, नीरज नहीं लेंगे हिस्सा

Sat, 06 Jul 2024 05:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

साबले और जेना दोनों ही फॉर्म में नहीं हैं और उन्होंने ओलंपिक से पहले ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया है। पर अब वे पेरिस की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की कोशिश करेंगे। ओलंपिक में एथलेटिक्स स्पर्धायें एक अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा-किशोर जेना - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एथलीट इस महीने के अंत में शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भारत के शीर्ष स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले और भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना रविवार को होने वाले डायमंड लीग के पेरिस चरण से अपनी तैयारियों को बेहतर करने उतरेंगे। वहीं, विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा जांघ की समस्या के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। 
विज्ञापन

साबले और जेना को करनी होगी फॉर्म में वापसी
साबले और जेना दोनों ही फॉर्म में नहीं हैं और उन्होंने ओलंपिक से पहले ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया है। पर अब वे पेरिस की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की कोशिश करेंगे। ओलंपिक में एथलेटिक्स स्पर्धायें एक अगस्त से शुरू होंगी। 29 वर्षीय साबले ने अभी तक दो 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने पोर्टलैंड में 8:21.85 और पंचकुला में 8:31.75 का समय निकाला था, जबकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 8:11.20 है। एशियाई खेलों के मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता ने कहा, मैंने पिछले दो साल में गलतियां की हैं। मैं दो विश्व चैंपियनशिप (2022 और 2023) में पूरी तरह फिट था। लेकिन दोनों में अच्छा नहीं कर सका। मैं सुधार करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक होगा। 
विज्ञापन

जेना का भी अब तक का सत्र खराब रहा है। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 76.31 मीटर और फेडरेशन कप में 75.49 मीटर के थ्रो लगाए। उन्होंने राष्ट्रीय अंतर प्रांतीय चैंपियनशिप में 80.84 मीटर से कांस्य पदक जीता था। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 87.54 मीटर है जो उन्होंने 2023 एशियाड में रजत पदक जीतकर हासिल किया था। जेना ने खुलासा किया था कि वह भुवनेश्वर में फेडरेशन कप के बाद बाएं टखने में दर्द से जूझ रहे थे। उन्होंने पिछले हफ्ते पंचकुला में कहा था, दर्द कम हो गया है और अब लगभग ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें