फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open 2024: मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से एक जीत दूर सुमित नागल, मोलकोन से अहम भिड़ंत

Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

नागल ने दूसरे क्वालिफाइंग मैच में ऑस्ट्रेलिया के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी एडवर्ड विंटर को एक घंटे चार मिनट में 6-3, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने बृहस्पतिवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन ओपन के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में प्रवेश किया जिससे वह इस ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्राॅ में पहुंचने से केवल एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन


नागल ने दूसरे क्वालिफाइंग मैच में ऑस्ट्रेलिया के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी एडवर्ड विंटर को एक घंटे चार मिनट में 6-3, 6-2 से पराजित किया। अब सत्र के शुरुआती ग्रैंडस्लैम में जगह बनाने के लिए 26 साल के भारतीय खिलाड़ी का सामना शुक्रवार को फाइनल राउंड में स्लोवाकिया के एलेक्स मोलकोन से होगा।

एकल विश्व रैंकिंग में 139वें स्थान पर काबिज नागल अगर शुक्रवार को जीत जाते हैं तो वह 2021 के बाद पहली बार और कुल चौथी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्राॅ में प्रवेश कर लेंगे। वह 2019 और 2020 में अमेरिकी ओपन तथा 2021 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्राॅ में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें