भारत के अर्जुन अटवाल चौथे और अंतिम राउंड में एक ओवर 71 का कार्ड खेलकर मैकग्लैड्री क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त दसवें स्थान पर रहे, जोकि इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अमेरिका के टामी गैनी ने एक शॉट की बढ़त के साथ अपना पहला पीजीए टूर खिताब जीता। अटवाल का कुल स्कोर दस अंडर 270 रहा।
तीसरे राउंड की समाप्ति पर सात स्ट्रोक से पीछे चल रहे गैनी ने अंतिम राउंड में आठ बर्डी और एक ईगल लगाते हुए 10 अंडर 60 का कार्ड खेलकर कुल 16 अंडर 264 के स्कोर से खिताब जीता। अमेरिका के डेविड टाम्स 15 अंडर 265 के स्कोर से दूसरे और दिग्गज जिम फरिक 14 अंडर 266 के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहे।