फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATP Cup: ज्वेरेव ने दिलाई जर्मनी को एटीपी कप में पहली जीत, अमेरिकी को 2-1 से पराजित किया

Tue, 04 Jan 2022 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

युगल में जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की जोड़ी को इस्नेर और फ्रिट्ज के हाथों 0-6, 3-6 से हार मिली। जर्मनी और अमेरिका ने ग्रुप सी में अभी तक एक -एक मैच जीता है।
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव - फोटो : यूएस ओपन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलेक्जेंडर ज्वेरेव के दम पर जर्मनी ने एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिकी को 2-1 से पराजित किया। ज्वेरेव ने दूसरे मैच में टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से पराजित किया। पहले मुकाबले में जॉन लेनार्ड स्ट्रफ ने जॉन इस्नेर को 7-6, 4-6, 7-5 से हराया। 
विज्ञापन


युगल में जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की जोड़ी को इस्नेर और फ्रिट्ज के हाथों 0-6, 3-6 से हार मिली। जर्मनी और अमेरिका ने ग्रुप सी में अभी तक एक -एक मैच जीता है। अमेरिका ने पहले मैच में कनाडा को 3-0 से हराया था जबकि जर्मनी की टीम ब्रिटेन से 1-2 से हार गई थी। 

ग्रुप बी में इटली ने फ्रांस को हराकर वापसी की। वह पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। यानिक सिनेर ने आर्थर रिंडरनेच को 6-3, 7-6 (3) से जबकि माटियो बेरेटिनी ने यूगो हंबर्ट को 6-4, 7-6 से हराकर इटली को अजेय बढ़त दिलाई। इन दोनों ने बाद में युगल मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें