फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: अंशु करेगी महिला टीम का नेतृत्व, ट्रायल में नहीं पहुंची विनेश

Sat, 26 Mar 2022 12:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम का चयन लखनऊ में शुक्रवार को साइ प्रशिक्षण केंद्र पर चयन ट्रायल के बाद किया गया। ट्रायल में 62 किलो वर्ग में मनीषा ने रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक को 5-1 से हराया।
विज्ञापन
- - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता अंशु मलिक और कांस्य पदक विजेता सरिता मोर मंगोलिया के उलानबटेर में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में दस सदस्यीय भारतीय महिला कुश्ती टीम की अगुवाई करेंगी।
विज्ञापन


अंशु ने ओस्लो में 2021 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था । वह 57 किलो वर्ग में भाग लेंगी जबकि सरिता 59 किलो वर्ग में उतरेंगी। सरिता ने 2021 विश्व चैंपियनशिप में अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता था। टीम का चयन लखनऊ में शुक्रवार को साइ प्रशिक्षण केंद्र पर चयन ट्रायल के बाद किया गया। ट्रायल में 62 किलो वर्ग में मनीषा ने रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक को 5-1 से हराया। 

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ट्रायल में नहीं आई। मनीषा (50 किलो), स्वाति शिंदे (53 किलो), सुषमा शौकीन (55 किलो), राधिका (65 किलो), सोनिका हुड्डा (68 किलो), निक्की (72 किलो) और सुदेश (76 किलो) ने भी टीम में जगह बनाई है। एशियाई चैंपियनशिप 19 से 24 अप्रैल के बीच खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें