फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Under-20 Athletics Championships: उधार के बांस से सुनील कुमार ने हासिल किया डेकाथलान में स्वर्ण पदक

Wed, 07 Jun 2023 08:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, येचियोन

सार

भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर, चक्का फेंक और भालाफेंक में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि बाकी स्पर्धाओं में उतना बेहतर नहीं कर सके। 
विज्ञापन
सुनील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयोजकों से पोल वॉल्ट उधार लेकर खेल रहे भारतीय एथलीट सुनील कुमार ने यहां एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डेकाथलान में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। 18 साल के भारतीय एथलीट का पांच मीटर लंबे पोल वॉल्ट (बांस) को तकनीकी मुद्दे के कारण एयरलाइंस ने दिल्ली से ले जाने से मना कर दिया था। इसके बावजूद सुनील ने 10 स्पर्धाओं की डेकाथलान में 7003 के अपने व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पीला तमगा हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने आयोजकों से सुनील को पोल वाल्ट उपलब्ध कराने को कहा था। भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर, चक्का फेंक और भालाफेंक में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि बाकी स्पर्धाओं में उतना बेहतर नहीं कर सके। पोल वॉल्ट (बांसकूद) में वह चौथे स्थान पर रहे थे। महिलाओं की ऊंची कूद में पूजा ने 1.82 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। अन्य रजत बुशरा खान ने 3000 मीटर की रेस में 9: 41.47 के समय के साथ हासिल की। चार गुणा 100 मीटर महिला रिले टीम ने 45.36 के साथ कांस्य पदक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें