फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: 43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने जीता स्वर्ण पदक, मिश्रित युगल में रूतुजा के साथ बने चैंपियन

Sat, 30 Sep 2023 02:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

Asian Games Mixed Doubles Tennis Results : रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के सुंग हाओ और एन शुओ की जोड़ी को 2-6, 6-3 (10-4) से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले पुरुष युगल में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने एशियाई खेलों में कमाल कर दिया। उन्होंने 42 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीत लिया। बोपन्ना शनिवार (30 सितंबर) को रूतुजा भोसले के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा में चैंपियन बने। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के सुंग हाओ और एन शुओ की जोड़ी को 2-6, 6-3 (10-4) से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले पुरुष युगल में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


बोपन्ना और रूतुजा ने मैच में धीमी शुरुआत की। दोनों पहला सेट 2-6 से हार गए। पहला सेट हारने के बाद बोपन्ना और रूतुजा ने जोरदार वापसी की। दोनों ने दूसरे सेट को 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में सुपर टाई-ब्रेक हुआ। इसमें बोपन्ना और रूतुजा ने 10-4 से बाजी मारी।
विज्ञापन

रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया


बोपन्ना का दूसरा स्वर्ण
रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल में जीत हासिल की थी। 43 साल के इस खिलाड़ी ने उम्र को बस एक नंबर साबित कर दिया। उनके अनुभव का लाभ रूतुजा को भी मिला। दोनों ने मिलकर चीनी ताइपे की जोड़ी को चौंका दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें