फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: बजरंग-विनेश बोले हम ट्रायल से नहीं भागे, कहा- अच्छा लगा जूनियर पहलवान हक की लड़ाई लड़ रहे हैं

Tue, 25 Jul 2023 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश में तैयारियां कर रहे विनेश और बजरंग सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आए। अंतिम पंघाल और सुजीत की ओर से दोनों को एशियाई खेलों की टीम में सीधे शामिल किए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों की टीम में बिना ट्रायल के सीधे शामिल किए जाने के बाद पनपे विवाद पर चुप्पी साधे बैठे बजरंग और विनेश फोगाट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि वे दोनों ट्रायल से भागे नहीं हैं। उन्होंने ट्रायल की तैयारियों के लिए समय मांगा था। दोनों पहलवानों ने कहा कि उन्हें इस बात से दुख हुआ है कि उनको अदालत में घसीटा गया, लेकिन इस बात खुशी भी हुई है कि जूनियर पहलवान अब अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

विदेश में तैयारियां कर रहे विनेश और बजरंग सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आए। अंतिम पंघाल और सुजीत की ओर से दोनों को एशियाई खेलों की टीम में सीधे शामिल किए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती दी गई थी। विनेश ने कहा कि हम ट्रायल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन क्या हमें तैयारियों के लिए एक माह का भी समय नहीं दिया जाना चाहिए।

विनेश ने कहा कि वह इस तरह कुश्ती नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने इस खेल को 20 साल दिए हैं। वह दो बार ओलंपिक से बिना पदक के लौटी हैं। मैंने और मेरी मां ने ओलंपिक पदक जीतने का सपना देखा है। मुझे क्यों पहलवानी छोड़ देनी चाहिए? युवा पहलवानों को भड़काया गया है।

उन्होंने कहा कि वह अंतिम को दोष नहीं देती हैं। वह गलत भी नहीं है। वह अपने अधिकार के लिए लड़ रही है। हम भी तंत्र के खिलाफ लड़े थे। वह अभी छोटी है और नहीं समझेगी। बजरंग ने कहा कि वह ट्रायल और अदालत के फैसले से पहले कुछ नहीं बोलना चाहते थे।
विज्ञापन

बजरंग ने कहा कि यह कहा गया कि तीन-चार पहलवान विनेश को हरा सकते हैं, लेकिन एक बात यह भी ध्यान रखनी चाहिए कि विनेश देश में अब तक किसी से नहीं हारी हैं। अंतिम अगर जूनियर विश्व चैंपियन हैं तो विनेश के पास भी दो विश्व चैंपियनशिप के पदक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें