फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में भारत के तीन पदक पक्के, अंकुश-परवीन के बाद नरेंदर भी सेमीफाइनल में

Sun, 27 Sep 2026 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स की मुक्केबाजी में भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं। नरेंदर बेरवाल, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन सचिन सिवाच को जापान के शुंसुके कितामोटो के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
अंकुश-परवीन-नरेंदर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए रविवार का दिन शानदार रहा। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अंकुश पंघाल और परवीन ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही भारत के दो और पदक पक्के हो गए हैं। अंकुश ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 से हराया, जबकि महिलाओं के 65 किग्रा में परवीन ने उज्बेकिस्तान की नवबाखोर खामिदोवा को इसी अंतर से मात दी।
विज्ञापन


अंकुश ने 5-0 से दर्ज की शानदार जीत
निशियो जिमनैजियम में खेले गए मुकाबले में अंकुश ने शुरुआत से ही सलीमोव पर दबाव बनाए रखा। पहले दो राउंड में भारतीय मुक्केबाज ने अपनी गति, पंच और डिफेंस से मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। दोनों राउंड अंकुश ने 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से अपने नाम किए। पहले राउंड में उन्होंने राइट हुक और 1-2 पंच का अच्छा इस्तेमाल किया। दूसरे राउंड में अंकुश ने अपने लेफ्ट हुक और काउंटर पंच से ताजिक मुक्केबाज को परेशान किया। तीसरे राउंड में सलीमोव ने वापसी की कोशिश की और 4-1 से राउंड अपने नाम किया। वह नॉकडाउन की तलाश में आक्रामक हुए, लेकिन अंकुश ने अपना डिफेंस मजबूत रखा। शुरुआती दो राउंड की बढ़त के दम पर भारतीय मुक्केबाज ने 5-0 से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन


परवीन ने भी 5-0 से पक्का किया पदक
अंकुश के बाद परवीन ने महिलाओं के 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबाखोर खामिदोवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीनों राउंड में भारतीय मुक्केबाज को सभी जजों का समर्थन मिला। परवीन की जीत के साथ ही भारत ने इस वर्ग में कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। अब उनकी नजर फाइनल में जगह बनाने और पदक का रंग बदलने पर होगी। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के कार्यक्रम के मुताबिक अंकुश और परवीन दोनों के सेमीफाइनल मुकाबले 29 सितंबर को होने हैं।





कुराश में भारत को निराशा
कुराश में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान पदक के बिना समाप्त हुआ। विशाल पुरुषों के +90 किग्रा क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के कुनाथिप ये-ऑन से 0-5 से हार गए। संगीता बलहारा महिलाओं के 57 किग्रा राउंड ऑफ 32 में फिलीपींस की चार्मिया क्वेलिनो से 0-10 से हारीं। भारती को महिलाओं के 57 किग्रा राउंड ऑफ 16 में ईरान की ताहेरेह अजरपेइवांड ने हराया, जबकि यश कुमार चौहान पुरुषों के +90 किग्रा राउंड ऑफ 16 में ताजिकिस्तान के शकरमामद मिरमामदोव से हार गए।

नरेंदर ने दो मिनट में खत्म किया मुकाबला
भारत के नरेंदर बेरवाल ने एशियन गेम्स में पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने रविवार को निशियो जिम्नेजियम में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड के अदथापोंग सेंगटेप को शानदार अंदाज में हराया। वहीं, पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में सचिन सिवाच को जापान के शुंसुके कितामोटो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

नरेंदर ने पहले ही राउंड में दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय मुक्केबाज ने सटीक और ताकतवर पंच लगाए, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी को दो बार स्टैंडिंग काउंट लेना पड़ा। तीसरी बार रेफरी ने मुकाबला रोक दिया और नरेंदर को विजेता घोषित कर दिया गया। 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता नरेंदर ने हाल ही में संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक भी जीता था। अब सेमीफाइनल में उनका सामना विश्व चैंपियन ऐबेक ओरलबाय से होगा। नरेंदर की नजर पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाने पर होगी।
विज्ञापन

सचिन सिवाच का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा
भारत के सचिन सिवाच को पुरुषों के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जापान के शुंसुके कितामोटो से 0-5 के सर्वसम्मत फैसले से हार मिली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के स्वर्ण पदक विजेता सचिन पहले राउंड में 1-4 से पिछड़ गए। दूसरे राउंड में भी जापानी मुक्केबाज ने 0-5 से बढ़त बनाई। हालांकि, सचिन ने तीसरे राउंड में जोरदार वापसी करते हुए इसे 4-1 से अपने नाम किया, लेकिन शुरुआती दो राउंड की बढ़त के कारण जजों ने 29-28 के स्कोर से कितामोटो के पक्ष में फैसला सुनाया। 2025 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कितामोटो ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि सचिन का एशियन गेम्स अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें