फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: टेबल टेनिस के पुरुष एकल में शरथ-साथियान हारकर बाहर, टेनिस में बोपन्ना-रूतुजा की जोड़ी फाइनल में

Fri, 29 Sep 2023 10:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चार पदक दिलाने वाले दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को हांगझोऊ एशियाई खेलों के पुरुष एकल प्रतियोगिता के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चीनी ताइपे के चीह युआन चुआंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रामनाथन और साकेत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी एशियाई खेलों में टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले की मिश्रित युगल जोड़ी ने हालांकि फाइनल में पहुंच कर टेनिस में भारत के स्वर्ण पदक की आस जगाए रखी है।
विज्ञापन


बोपन्ना और भोसले की जोड़ी ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की मिश्रित युगल सेमीफाइनल में चान हाओ-चिंग और यू-हसिउ सू को 6-1, 3-6, 10-4 से हराया। इससे पहले पुरुष युगल में भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीनी ताइपे के सू यु सियू और जैसन जुंग ने सीधे सेटों में हराया।
Trending Videos

रोहन बोपन्ना और रूतुजा - फोटो : सोशल मीडिया
गैर वरीय चीनी ताइपे टीम के दोनों सदस्य सू (182) और जुंग (231) की एकल रैंकिंग बेहतर थी जो उनके खेल में भी नजर आया। उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। रामकुमार का एशियाई खेलों में यह पहला और मायनेनी का तीसरा पदक है। वह 2014 इंचियोन खेलों में सतनाम सिंह के साथ पुरुष युगल रजत और सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल स्वर्ण जीत चुके हैं।

टेबल टेनिस: मनिका क्वार्टर फाइनल में, शरथ-साथियान की जोड़ी को मिली हार

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं। पुरुष खिलाड़ियों के लिए हालांकि यह दिन मिश्रित नतीजे वाला रहा। मनिका ने करीबी मुकाबले में थाईलैंड की सुथासिनी सावेटाबुट को 4-2 (11-7, 6-11, 12-10, 11-13, 12-10, 11-6) से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।



मनिका 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता है। उन्होंने इंडोनेशिया में हुए पिछले एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। वह क्वार्टर फाइनल में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज चीन की यिदी वांग से भिड़ेंगी। इन खेलों में यह पदक जीतने का उनका आखिरी मौका होगा।

पुरुषों के अंतिम 16 दौर में मानव विकास ठक्कर और मानुष उत्पलभाई शाह की भारतीय जोड़ी ने इजाक क्वेक योंग और येव एन कोएन पैंग को 3-2 (3-11, 11-9, 11-6, 5-11) से हराया। मानव और मानुष की जोड़ी का अगला मुकाबला कोरिया के वूजिन जांग और लिम जोंग-हून से होगा। शरथ कमल और जी साथियान की अनुभवी भारतीय जोड़ी चीन की चुकिन वांग और फैन जेंडोंग की चीन की जोड़ी के खिलाफ 0-3 (5-11, 4-11, 7-11) से हार गई।
विज्ञापन

पुरुष एकल में साथियान और शरथ हारे



2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चार पदक दिलाने वाले दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को हांगझोऊ एशियाई खेलों के पुरुष एकल प्रतियोगिता के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चीनी ताइपे के चीह युआन चुआंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस कड़े मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच सात गेम खेले गए। दोनों में से कोई हार मानने को तैयार नहीं था। चुआंग ने शरथ को 4-3 से हराया।

शुरुआती दो गेम में चुआंग ने 11-7 और 12-10 से जीते। इसके बाद शरथ ने वापसी करते हुए तीसरा गेम 11-9 से जीता। फिर चुआंग ने चौथे गेम में 11-5 से जीत हासिल की। पांचवें और छठे गेम में शरथ ने जबरदस्त वापसी करते हुए 12-10 और 11-6 से जीत हासिल की। सातवें और निर्णायक गेम में चुआंग ने शरथ को 11-8 से हराया और साथ ही मैच भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें