फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: 37 साल में पहली बार घुड़सवारी के व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में भारत को पदक, अनुष ने जीता कांस्य

Thu, 28 Sep 2023 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

भारत का यह एशियाई खेलों के घुड़सवारी के व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में 37 वर्षों में पहला पदक है। घुड़सवारी की यह स्पर्धा एशियाई खेलों में 1986 से आयोजित की जा रही है। तब से अब तक 37 वर्षों में भारत ने पहली बार व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा कोई भी पदक जीता है।
विज्ञापन
अनुश अगरवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुश अगरवाला ने गुरुवार को हांगझोऊ एशियाई खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। ‘एट्रो’ पर घुड़सवारी कर रहे अनुश ने 73.030 अंक जुटाए, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह उन्होंने एशियाड में अपना दूसरा पदक हासिल किया। इससे पहले अनुश अगरवाला ने छेदा, दिव्यकृति सिंह और सुदिप्ती हाजेला के साथ मिलकर भारत को 41 साल के बाद ड्रेसेज टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया था।
विज्ञापन

अनुश अगरवाला - फोटो : सोशल मीडिया
मलयेशिया के कबील अम्बक ने 75.780 अंक के कुल स्कोर से स्वर्ण पदक और हॉन्गकॉन्ग के जैकलीन सिऊ ने 73.450 अंक से रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में शामिल अन्य भारतीय हृदय विपुल छेदा पदक स्पर्धा तक नहीं पहुंच सके और बाहर हो गये। बुधवार को हृदय ने क्वालिफाइंग में पहला स्थान हासिल किया था।

अनुश अगरवाला - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का यह एशियाई खेलों के घुड़सवारी के व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में 37 वर्षों में पहला पदक है। घुड़सवारी की यह स्पर्धा एशियाई खेलों में 1986 से आयोजित की जा रही है। तब से अब तक 37 वर्षों में भारत ने पहली बार व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा कोई भी पदक जीता है। अनुश ने इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन

अनुश अगरवाला - फोटो : सोशल मीडिया

एशियाई खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा के पदक विजेता

खेल स्वर्ण रजत कांस्य
1986 सिओल सुह जंग-क्यून (कोरिया) हिरोशि होकेट्सु (जापान) शिन चांग-मू (कोरिया)
1994 हिरोशिमा मिएको यागी (जापान) योशिताका सेरिमाचि (जापान) शिन चांग-मू (कोरिया)
1998 बैंकॉक सुह जंग-क्यून (कोरिया) शिन चांग-मू (कोरिया) तोशिहिदे ताकेची (जापान)
2002 बुसान चोइ जून-सांग (कोरिया) सुह जंग-क्यून (कोरिया) नाओकी हितोमी (जापान)
2006 दोहा चोइ जून-सांग (कोरिया) युकिको नोगे (जापान) कबील अम्बक (मलयेशिया)
2010 ग्वांगझौ ह्वांग यंग-शिक (कोरिया) क्वजंद्रिया नूर (मलयेशिया) कबील अम्बक (मलयेशिया)
2014 इंचेन ह्वांग यंग-शिक (कोरिया) किम डोंग-सेन (कोरिया) लारासाती गेडिंग (इंडोनेशिया)
2018 जाकर्ता-पालेम्बांग जैकलीन सिऊ (हॉन्गकॉन्ग) कबील अम्बक (मलयेशिया) किम ह्यूक (कोरिया)
2022 हांगझोऊ कबील अम्बक (मलयेशिया) जैकलीन सिऊ (हॉन्गकॉन्ग) अनुश अगरवाला (भारत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें