फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एशियाड की 17 सदस्यीय टीम में सुनील छेत्री एकमात्र बड़ा चेहरा, दूसरे दर्जे की टीम चुन पाया AIFF

Thu, 14 Sep 2023 09:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

17 सदस्यीय टीम में सुनील छेत्री समेत सिर्फ नौ खिलाड़ी ही पहले चुनी गई 22 सदस्यीय टीम में से हैं। भारत को 19 को चीन से 21 को बांग्लादेश से और 24 सितंबर को म्यानमार से खेलना है।
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय फुटबॉल टीम में सुनील छेत्री एकमात्र बड़ा चेहरा हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ इन खेलों के लिए दूसरे दर्जे की ही टीम चुन पाया। यही नहीं इन खेलों के लिए विदेशी कोच इगोर स्टिमेच पर भी अब तक स्थिति साफ नहीं है। पहले एआईएफएफ ने इन खेलों के लिए 22 सदस्यीय टीम चुनी थी, लेकिन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीमों की ओर से फुटबॉलरों को एशियाड के लिए नहीं छोड़े जाने के चलते 17 सदस्यीय दूसरे दर्जे की टीम का चयन हो पाया। आईएसएल और एशियाड की तिथियों में टकराव होने के चलते ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


ऐसा होने से एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे की प्रतिष्ठा को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने एशियाड में फुटबॉल टीम भेजने के लिए पूरा जोर लगाया था। खेल मंत्रालय ने पहले फुटबॉल टीम को हरी झंडी नहीं दी थी, लेकिन अच्छे खिलाडिय़ों की उपलब्धता और हालिया प्रदर्शन का हवाला देकर चौबे फुटबॉल टीम को मंजूरी दिलाने में सफल रहे थे। 17 सदस्यीय टीम में छेत्री समेत सिर्फ नौ खिलाड़ी ही पहले चुनी गई 22 सदस्यीय टीम में से हैं। भारत को 19 को चीन से 21 को बांग्लादेश से और 24 सितंबर को म्यानमार से खेलना है।

टीम: गुरमीत सिंह, धीरज सिंह, सुमित राठी, नरेंदर, अमरजीत सिंह, सैमुअल जेम्स, राहुल, अब्दुल रबीह, आयुष देव, ब्राइस मिरांडा, अजफार नूरानी, रहीम अली, विंसी बरेटो, सुनील छेत्री, रोहित दानू, गुरकीरत सिंह, अनिकेत जाधव।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें