फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Cross Country Championships: भारत को तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक, दो पदक बेटियों ने दिलाए

Wed, 08 Mar 2023 10:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

शिवाजी परशुराम मदप्पागौद्र, सुभाशीष घोष, विजय संजय सावरतकर और दिव्यांशु कुमार की अंडर-20 लड़कों की आठ किमी टीम ने भी सोने का तमगा हासिल किया। 
 
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने 16वीं एशियाई क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। सृष्टि श्रीधर रेडेकर, बेबी, प्रियंका सी और भूमेश्वरी देवी हुइड्रोम की टीम ने लड़कियों के अंडर-18 वर्ग की छह किमी दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


शिवाजी परशुराम मदप्पागौद्र, सुभाशीष घोष, विजय संजय सावरतकर और दिव्यांशु कुमार की अंडर-20 लड़कों की आठ किमी टीम ने भी सोने का तमगा हासिल किया। 

महिलाओं की 10 किमी टीम में सोनिका, छवि यादव, मुन्नी देवी और संजीवनी बाबूराव जाधव शामिल थीं जिन्होंने भारत के लिए चैंपियनशिप का तीसरा स्वर्ण पदक जीता। कांस्य पदक विजेता पुरुषों की 10 किमी टीम में हेमराज गुर्जर, आनंद सिंह, नितेश कुमार राठवा और बलराम शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें