फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग दौर 25 से, पहले दौर में 31 टीमें लेंगी हिस्सा

Wed, 08 Mar 2023 09:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मणिपुर 21 बार की चैंपियन है और पिछले तीन संस्करणों में विजेता रह चुकी है। उन्होंने 2021-22 के फाइनल में केरल को पराजित किया था। उत्तर प्रदेश के ग्रुप में तमिलनाडु, बंगाल और आंध्र प्रदेश की टीमें हैं।
 
विज्ञापन
फुटबॉल चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग दौर 25 मार्च से देश के छह स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौर में 31 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में 12 टीमें होंगी जिन्हें छह-छह के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। 
विज्ञापन


मणिपुर 21 बार की चैंपियन है और पिछले तीन संस्करणों में विजेता रह चुकी है। उन्होंने 2021-22 के फाइनल में केरल को पराजित किया था। उत्तर प्रदेश के ग्रुप में तमिलनाडु, बंगाल और आंध्र प्रदेश की टीमें हैं।

ग्रुप-1 के मुकाबले अमृतसर में खेले जाएंगे जिसमें पंजाब के अलावा तेलंगाना, सिक्किम और हरियाणा की टीमें भाग लेंगी। ग्रुप-2 हल्द्वानी और रूद्रपुर में खेला जाएगा जिसमें उत्तराखंड, चंडीगढ़, पांडिचेरी, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की टीमें भाग लेंगी। 
विज्ञापन


ग्रुप-3 नवेलिन और बेनाउलिम में खेला जाएगा जिसमें गोवा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा होगी। ग्रुप-4 पंत स्टेडियम भिलाई में होगा जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, लद्दाख, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और मध्य प्रदेश की टीमें होंगी। 

ग्रुप पांच मथुरा में खेला जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल और आंध्र प्रदेश की टीमें खेलेंगी। छठे ग्रुप में कर्नाटक, बिहार, मणिपुर, गुजरात और असम की टीमें खेलेंगी, जिसके मैच बेंगलुरू स्टेडियम में खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें