फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Argentina fans clash: इंडोनेशिया के बाद अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच में हादसा, पुलिस से भिड़े फैंस, एक की मौत

Fri, 07 Oct 2022 04:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

पुलिस ने प्रशंसकों को रोकने के लिए रबर बुलेट और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इससे मामला और ज्यादा बिगड़ गया। स्टेडियम में आंसू गैस फैसने के बाद रेफरी ने मैच को रोकने का फैसला किया।
विज्ञापन
मैदान में पहुंचे फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना में गुरुवार (छह अक्तूबर) को फुटबॉल मैच के दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अर्जेंटीना लीग में जिमनासिया और बोका जूनियर्स के बीच मैच के दौरान यह हादसा हुआ। मैच के अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू टीम जिमनासिया के प्रशंसक पहले से ही भरे ही स्टेडियम में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वह बेकाबू हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रशंसकों को रोकने के लिए रबर बुलेट और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इससे मामला और ज्यादा बिगड़ गया। स्टेडियम में आंसू गैस फैसने के बाद रेफरी ने मैच को रोकने का फैसला किया। बाद में मुकाबले को सस्पेंड कर दिया गया। कुछ ही दिन पहले इंडोनेशिया में प्रशंसकों के दो गुट के बीच भिड़ंत के बाद बड़ा हादसा हुआ था। उसमें 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: Sara Lee Died: 30 साल की मशहूर महिला पहलवान सारा ली का निधन, सदमे में WWE, दो दिन पहले ही शुरू की थी जिम
विज्ञापन


गुरुवार को जिमनासिया और बोका जूनियर्स के बीच मैच नौ मिनट ही खेला गया। रेफरी हर्नेन मास्टरेंजेलो ने मैच को रोक दिया। इसके बाद लीग के अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया कि खराब सुरक्षा इंतजाम के कारण मुकाबले को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। खिलाड़ियों को किसी तरह मैदान से उनके ड्रेसिंग रूम तक पहुंचाया गया। फिर आंसू गैस से बचने के लिए फैंस मैदान में पहुंच गए।

सुरक्षा मंत्री सर्जियो बर्नी ने टोडो नोटिसियास को बताया, ''दुर्भाग्य से एक फैंस की मौत हो गई है। दिल की समस्या से उनकी मृत्यु हुई।'' बर्नी ने इसके अलावा उस फैंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। केवल जिमनासिया के प्रशंसक ला प्लाटा के जुआन कार्मेलो जेरिलो स्टेडियम में थे। ब्यूनस आयर्स प्रांत ने हिंसा की लगातार घटनाओं के बाद 2013 में ही मेहमान टीम के प्रशंसकों को मैच देखने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Champions League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के देश में लियोनल मेसी का धमाका, चैंपियंस लीग में बनाया यह रिकॉर्ड

अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने एक ट्वीट में कहा, "वह फुटबॉल मैच को बदनाम करने वाले इस तरह की घटनाओं को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।" मैच को फिर से शुरू करने के लिए कोई नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। कुछ प्रशंसकों ने दावा किया कि लीग खिताब के लिए लड़ रही दो टीमों के बीच मैच को लेकर उत्साह के बीच टिकटों की अधिक बिक्री हो रही थी। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा था कि फैंस अगर स्टेडियम में नहीं आते हैं तो नाराज हो सकते हैं। ज्यादा टिकटों की बिक्री के कारण ही अधिक फैन स्टेडियम में पहुंच गए। उसके बाद यह घटना हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें