मार्टिनेज के निर्णायक गोल ने दिलाई जीत
गत चैंपियन अर्जेंटीना की टीम फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बढ़त लेने की कोशिश में जुटी हुई थी। अतिरिक्त समय में सुपर सब के तौर पर उतरे मार्टिनेज ने मैच का एकमात्र गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले मार्टिनेज ने 112वें मिनट में जियोवानी लो केल्सो के पास पर गोल दागा। मार्टिनेज का यह टूर्नामेंट का पांचवां गोल था और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे रहे। फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना का यह लगातार तीसरा खिताब है। अर्जेंटीना ने इससे पहले 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप भी जीता था।