फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fit India: अनुराग ठाकुर ने फिट@50+ महिला ट्रांस हिमालयन अभियान टीम को किया सम्मानित, बछेंद्री पाल भी टीम में

Tue, 02 Aug 2022 10:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिट @50+ महिला ट्रांस हिमालयन अभियान पंगसाऊ दर्रे (इंडो म्यांमार सीमा), अरुणाचल प्रदेश से द्रास सेक्टर, लद्दाख में कारगिल तक चला, जिसमें 4,841 किमी से अधिक की दूरी तय की गई।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के साथ अभियान में शामिल होने वाली महिलाएं - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट @50+ महिला ट्रांस हिमालयन अभियान 2022 टीम को सम्मानित किया। दिग्गज भारतीय पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नेतृत्व में अभियान को आठ मार्च को खेल विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव सुजाता चतुर्वेदी द्वारा नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
विज्ञापन


यह अभियान पंगसाऊ दर्रे (इंडो म्यांमार सीमा), अरुणाचल प्रदेश से द्रास सेक्टर, लद्दाख में कारगिल तक चला, जिसमें 4,841 किमी से अधिक की दूरी तय की गई। इस दौरान भारत और नेपाल में हिमालय के पूर्व से पश्चिम तक 140 दिनों में 35 ऊंचे पर्वतीय दर्रों को कवर किया।

कुल 17 पर्वतारोहियों की टीम द्वारा किए गए इस अभियान का उल्लेख करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “50 साल की उम्र में फिट होना अपने आप में एक बड़ी बात है। यह अभियान न केवल देश के 50 वर्ष के लोगों के लिए बल्कि भारत में सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। आप सभी ने जो किया है वह हर तरह से उल्लेखनीय है। यह नारी-शक्ति की सच्ची शक्ति भी है।"
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि हमें सीमावर्ती क्षेत्रों में फिटनेस संबंधी और अधिक कार्यक्रम लाने चाहिए जिन्हें फिट इंडिया और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियानों के साथ जोड़ा जा सके। इस कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों में फिटनेस कार्यक्रम शामिल होगा। युवाओं को सीमा से सटे इलाकों और गांवों को जानने और देखने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को भी मेट्रो शहरों के जीवन का अनुभव करना चाहिए।

फिट @50+ महिला ट्रांस हिमालयन अभियान 2022 टीम:
बछेंद्री पाल, डॉ सुषमा बिस्सा, बिमला देवस्कर, चेतना साहू, गंगोत्री सोनेजिक, एल अन्नपूर्णा, मेजर कृष्णा दुबे, वसुमति श्रीनिवासनी, पायो मुर्मू, सविता धापवाल, शामला पद्मनाभनी, भानु रानी, अविनाश श्रीनिवास देओस्कर, रणदेव सिंह, मोहन सिंह रावत, हेमंत गुप्ता, आशीष कुमार सक्सेना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें