फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में इंग्लैंड से टोक्यो की हार का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम को पेनाल्टी कॉर्नर सहित कई कमियों को दूर करना होगा। कप्तान सविता पूनिया ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ चुनौती कड़ी होगी लेकिन हमारी टीम दो जीत से फॉर्म में है। भारतीय टीम पूल का अंतिम मैच बुधवार को कनाडा से खेलेगी।
विज्ञापन
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराकर उत्साहित है। तीसरे मैच में टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में मिली हार का बदला लेना होगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 3-4 से हार गई थी। पूल ए के मैच में कप्तान सविता पूनिया की टीम इंग्लैंड को हराकर टोक्यो की हार का बदला लेने के साथ ही नॉकआउट राउंड में जगह पक्की करना चाहेगी।

2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 0-6 से हार गई थी। इसलिए भारतीय टीम एक जीत के साथ इंग्लैंड से कई बदले पूरे करना चाहेगी। हालांकि इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। हाल ही में हुए विश्वकप में इंग्लैंड ने भारत से 1-1 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन


भारतीय टीम को पेनाल्टी कॉर्नर सहित कई कमियों को दूर करना होगा। कप्तान सविता पूनिया ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ चुनौती कड़ी होगी लेकिन हमारी टीम दो जीत से फॉर्म में है। भारतीय टीम पूल का अंतिम मैच बुधवार को कनाडा से खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें